BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Ambikapur. अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में अंबिकापुर के सोनतराई क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग NH43 पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ। जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। लगातार हो रहे ऐसे हादसे राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest