BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*साईबर धोखाधड़ी के विरुद्ध सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही।*



सारंगढ़ । साइबर धोखाधडी से अर्जित धन राशि की प्राप्ति हेतु खाता खुलवाने व सहायता पहुँचाने वाले धारक पर सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेये, अपुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा साइबर अपराध म्यूल एकाउंट धारक पर कार्यवाही हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में सिटी कोतवाली द्वारा म्यूल एकाउंट धारक पर कार्यवाही किया गया ।अप0क्रं0- 222/2025 धारा- 317 (2) 317 (4) 317 (5) 111, 3 (5) बीएनएस में खाता क्रमांक 10207342902 म्यूल अकाउंट से संबंधित होना पाये जाने से उक्त खाता की जानकारी संबंधित बैंक से प्राप्त होने पर खाता क्रमांक 10207342902 के धारक त्रिलोक पटेल पिता विजय पटेल द्वारिका गली वार्ड नं. 12 सारंगढ़ का प्रोपराईटर भोलु कम्प्युटर एण्ड फोटो कापी तहसील कार्यालय के पास सारंगढ का होना पाये जाने से खाता धारक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विदित हो कि – समनवय पोर्टल के माध्यम से 13 अलग अलग खातो से अलग अलग राज्यो में उक्त आरोपी त्रिलोक पटेल पिता विजय पटेल द्वारिका गली वार्ड नं. 12 सारंगढ़ के विरुद्ध ऑन लाईन फ्राईनेंसियल फ्राड की शिकायते दर्ज होना पाया गया । उपरोक्त बैंक खाता में ओपनिंग दिनांक से अब तक कुल रकम 7769155/- राशि जमा होना पाया गया है । साइबर धोखाधड़ी से अर्जित धन राशि की प्राप्ती हेतु खुलवाने व सहायता पहुँचाने वाले धारक आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को 16 मई 25 को विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, सउनि अरविंद सिंह, प्रआर धनेश्वर उरांव, कैलाश जांगड़े, आरक्षक ओमचंद साहू, अमित खुटे एवं समस्त थाना स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही । साइबर धोखाधड़ी के इस प्रकरण का खुलासा होने के बाद निश्चित रूप से पुलिस कप्तान आंजनेय वैष्णव व उनकी टीम एक नया कीर्तिमान गढ़ने की ओर अग्रसर दिखाई दे रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest