*अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है नपा*

सारंगढ़ । प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किए हैं कि – नगर निगम , नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में हुए अतिक्रमण और हो रहे अतिक्रमण को अंकुश लगाए और उसे जेसीबी से तुड़वायें । इसी बात को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर अतिक्रमण तोड़ू दस्ता टीम तैयार हुई ।जिसमें नगर पालिका की टीम, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस विभाग की टीम इन तीनों विभागों के संयुक्त प्रयास से नपा परिषद के सीएमओ राजेश पांडेय, तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी, थानेदार कामिल हक, इंजीनियर उत्तम कंवर सहित कर्मचारियाें की तोडू दस्ता टीम ने सारंगढ़ जिला मुख्यालय में विगत सप्ताह से अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रखा है । इसी सिलसिले में सारंगढ़ बस स्टैंड के दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा जा रहा है । अतिक्रमण हटने से आम जनता को इसका निश्चित लाभ होगा और साथ ही साथ भविष्य में वर्षा ऋतु में लबालब हो जाने वाली बस स्टैंड को अब वर्षा के पानी से बचने का मौका यात्रियों को मिलेगा ।


