BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*समाधान शिविर में नागरिकों को मिल रहा सभी विभाग का लाभ*

*बरमकेला में किया गया समाधान शिविर का आयोजन*



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 मई 2025/नगर पंचायत बरमकेला में  समाधान शिविर का आयोजन किया गया। सभी विभागों ने स्टाल लगाए गए थे। शिविर में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सत्यभामा नायक, उपाध्यक्ष राजू नायक, हेमसागर नायक, भागीरथी नायक, मनोहर नायक विधायक प्रतिनिधि, सालिकराम नायक, मनीष नायक, रामकुमार नायक सहित सभी पार्षद एवं तहसीलदार  शनि राम पैंकरा, सीएमओ अनिल कुमार सोनवानी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिविर में हितग्राहियों को, राशन कार्ड, प्रमाण पत्र, कृषि सामग्री, पौधे, श्रम कार्ड का वितरण किया गया, वहीं महिला बाल विकास विभाग द्वारा अन्न प्रासन्न एवं गोद भराई किया गया। सभी विभागों ने प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्रस्तुत किया। शिविर में कुल 877 आवेदन आए, जिसमें 857 मांग के और 20 शिकायत के रहे।  मंच संचालन बाबुलाल पटेल निवासी ग्राम करपी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिल कुमार सोनवानी ने किया।

समाधान शिविर में प्रमुख रूप से सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति व सहभागिता रही। इस अवसर पर नगर पंचायत बरमकेला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी  सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest