BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*खनिज अधिकारी को सौंपा ज्ञापन डीडीसी बिनोद ने*



सारंगढ़ । जिला तो बन गया लेकिन सेटअप आज पर्यंत अप्राप्त है । जिला खनिज विभाग कार्यालय तो है लेकिन आज भी इस जिले का कार्य बलौदा बाजार और रायगढ़ के भरोसे चल रहा है । पहली बार डीडीसी बिनोद भारद्वाज ने जिला खनिज विभाग को ज्ञापन सौंपकर विविध जानकारियां मांगी है जो जिला सुशासन तिहार कार्यक्रम ग्रापं सालर में संपन्न हुआ , जहां डीडीसी बिनोद भारद्वाज ने ज्ञापन सौंप जानकारी चाहा है कि – जिले में शासन द्वारा मान्यता प्राप्त कितने क्रेशर संचालित हैं ? वहीं पूरे जिले में अघोषित क्रेशरों की संख्या कितनी है ?  जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में शासन द्वारा लीज प्राप्त कितने पत्थर खदान हैं ? बिना लीज के कितने पत्थर खदान चल रहे हैं ? लीज प्राप्त पत्थर खदान क्या वास्तव में उसी खसरा नंबर के उसी रकबा से पत्थर का उत्खनन कर रहा है ? या फिर शासकीय जमीन पर पत्थरों का उत्खनन किया जा रहा है ? बिना खसरा नंबर , बिना रकबा के कितने पत्थर खदान संचालित है ?क्रेशर संचालकों के पास कितना उत्खनन किया पत्थरों का रॉयल्टी है और बिना रायल्टी पर्ची के क्रेशर में डंप पत्थरों की जानकारी डीडीसी भारद्वाज ने चाहा है । वहीं उन्होंने एक बात और कहीं कि – पत्थर खदान जहां से उत्खनन किया जा रहा है उसका व्यास और गहराई कितनी है ? 25 फीट से अधिक स्टेट गवर्नमेंट के द्वारा अनुमति प्रदान की जाती है वहीं 50 फीट से अधिक केंद्र सरकार के द्वारा अनुमति दी जाती है । ज्ञातव्य हो कि – कुछ वर्ष पूर्व टिमरलगा के पत्थर खदान में सरपंच पटेल की वाहन डूब जाने से सरपंच पटेल का  परिवार का निधन हो गया ।  क्रेशर एवं पत्थर खदानों की सूची के साथ – साथ वायु प्रदूषण मशीन की सुविधा जिले केे कितने क्रेशरों में उपलब्ध है । जिसमें वायु प्रदूषण मशीन चालू अवस्था में और बिना चालू हालत में किन-किन क्रेशरों में है उन की सूची -उपलब्ध कराने की मांग जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज ने की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest