*घोराघाटी डेम की दुर्दशा देखने पहुंचे अधिकारी नेता*

सारंगढ़ । सारंगढ़ विकास खंड के सालर गांव में आज जिला स्तरीय सुशासन तिहार कार्यक्रम का आयोजन संवेदनशील कलेक्टर संजय कन्नौजे के निर्देश पर हुआ।जिसमें एक तरफ उच्च अधिकारियों की उपस्थिति रही तो दूसरे तरफ भाजपा और कांग्रेस नेताओं के साथ ही साथ आमनागरीक की गरिमामय उपस्थिति रही । मंच पर अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताया कि – 2002- 2003 में स्वीकृति पश्चात अधूरा पड़ा जलाशय बांध को देखने व गेट निर्माण नहर निर्माण पर शीघ्र ही कार्य पूर्ण करने की मांग भी किए । ताकि- अल्प वर्षा में भी उपज किसानों को मिले । घोराघाटी गांव में स्टॉप डेम बन गया था , नहर का काम आज तक अधूरा है । आज 20 साल बाद भी काम अधूरा है । इस अवसर पर सारंगढ़ एसडीएम प्रखर व जल संसाधन विभाग के एसडीओ के साथ भाजपा नेता संतोष चौहान, यादराम पटेल, छातादेई के सरपंच श्रीमती सेत बाई चौहान, जीवन पटेल निराकार पटेल व ग्रामवासी उपस्थित थे ।


