BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*पर्यवेक्षक ने किया अंत्योदय राशनकार्ड का दुरुपयोग*



सारंगढ़। ग्रापं मुडपार बडे सारंगढ़ के आश्रित ग्राम सिलादेई निवासी श्रीमती नंदकुमारी साहू जो वर्तमान मे नपं भटगांव में एकीकृत बाल विकास परियोजना विभाग मे पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत है । जिन्होंने शा. कर्मचारी होते हुए भी अवैध तरीके से शा. योजना तहत अंत्योदय राशनकार्ड से निःशुल्क अनाज सोसायटी के माध्यम से प्राप्त कर रही है , जो अनुचित है ।सिलादेई निवासी सहनूराम साहू ने उक्त पर्यवेक्षक नंदकुमारी साहू के कृत्य को घिनौना , हास्यास्पद व अपराधिक बताते हुए इसकी शिकायत श्रीमान कलेक्टर महोदय सारंगढ़ से की तथा अवैध राशनकार्डधारी के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर अब तक उठाये गए राशन की रूपये के रूप वसूली करते हुए उन्हें तत्काल पर्यवेक्षक पद से निलंबित करने की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest