BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*खाद, बीज ,दवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने निरीक्षण*



भटगांव । 15 मई 25 को जिले में किसानों को गुण वत्ता युक्त खाद ,बीज , कीट नाशक दवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के आदेशानुसार , SDM बिलाईगढ़ डॉ वर्षा बंसल द्वारा भटगांव उपस्थित मेसर्स पुष्पराज केसरवानी के विक्रय संस्थान का औचक निरीक्षण की, विक्रय स्थल पर दैनिक स्टॉक सूची चस्पा नहीं, POS स्टॉक और भौतिक स्टॉक में अंतर , पुराने खाद का स्टॉक तथा अमानक कीटनाशक का प्रदर्शन करना पाया गया ।जिसके लिए मेसर्स पुष्पराज केसरवानी को नोटिस दिया गया है । रासायनिक खाद, बीज का सैंपल परीक्षण हेतु लिया गया है पूर्व में भी अन्य 2 संस्थान का निरीक्षण किया गया और खाद का सैंपल लिया गया । निरीक्षण दौरान तहसीलदार भटगांव श्रीमती नीलीमा अग्रवाल , बीज निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता , sado कृष्णा साहू , शाखा प्रभारी प्रकाश कुमार थवाईत उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest