BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*कु.भावना 91%  अंक प्राप्त की चौहान समाज ने दी बधाई*



बरमकेला । छग में दसवीं , बारहवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने से विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। समाजिक राजनीति दलों के नेता बधाई  देने में लगे हुए हैं। बरमकेला स्वामी आत्मानंद स्कूल में अध्यनरत छात्रा कु. भावना चौहान ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 91%  प्राप्त कर समाज व क्षेत्र का नाम रोशन की है। चौहान गांडा समाज के पदाधिकारियों ने उनके गृह ग्राम पहुंच कर कु. भावना चौहान की उज्जवल भविष्य का कामना करते हुये बधाई दिए । चौहान समाज द्वारा आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन दिए। इस अवसर पर सुभाष चौहान, गोपाल बाघे, महगुलाल चौहान, रामाधार चौहान, विशिकेशन चौहान, चूड़ामणि चौहान, ओमप्रकाश चौहान, संकीर्तन नन्द, कमल चौहान,धर्मेंद चौहान, देवराज दीपक, किशोर नंद, महजूद दीपक, गोवर्धन चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest