BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*कलेक्टर साहब खेलभांठा मैदान की पहचान को बचाएं*



सारंगढ़ । यह ऐतिहासिक खेलमैदान है , नगर के एक मात्र खेलभांठा मैदान को स्टेडियम के रूप में मूर्तरूप दिया गया है । राजनीतिक, सांस्कृतिक व राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रमो के लिए स्टेज (चबूतरा) भी बनाया गया है तथा बैठने के लिए सीढ़ी नुमा बैठक भी बनाया गया है । चारदिवारी के नाम से मात्र 2 फिट का पत्थर का घेरा किया गया है , घेरा कई जगहों से टूट चुके है , जिसमें से गाडियां आसानी से मैदान मे घूस जाती हैं , तीन गेट बनाया गया है उसमे दरवाजा भी नही है । जिससे दो पहिया व चार पहिया वाहन बेरोकटोक मैदान के अंदर चारों तरफ फर्राटे भरते रहते है। वाहन सीखने का उपयोग इसी मैदान मे किया जाता है ।

विदित हो कि – भोर में टहलने (मार्निंग वाक) वालों को भारी प्रदूषण का सामना करना पडता है । कोई भी राजनीतिक,सांस्कृतिक या खेल से संबंधित कार्यक्रम होते है उसके बाद आयोजकों के द्वारा मैदान की सफाई बिल्कुल नहीं करवाई जाती , जिससे सारे कचरें पूरे मैदान मे फैले रहते है । पूरा मैदान गंदगी से पट जाता हे । प्राकृतिक हवा से ही मैदान की सफाई हो पाती है । नपा इस पर बिलकुल ध्यान नहीं देती , विगत चार माह पहले मैदान के चारों तरफ लाईट के लिए भारी भरकम तीस पोल खडे किया गया था , मुश्किल से दो माह जलने बाद मात्र 11 पोल के लाईटें जल रही है । जिसमें से 6 पोल को इसलिए निकाल दिया गया है कि – इस मैदान में स्थाई रूप से हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनाया जायेगा जबकि – हेली पैड के लिए दूसरा जगह उपलब्ध है । इस एकमात्र खेलभांठा मैदान को सुरक्षित रखने के लिए वर्तमान कलेक्टर साहब को प्रेसवार्ता के दौरान ध्यान आकर्षित किया गया था । संभवतः ध्यान से उतर गया होगा । खेल प्रेमियों व मार्निग वाक वालों ने कलेक्टर महोदय को इस पर ध्यान देने की अपेक्षा की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest