*4 वर्षों से फरार गांजा आरोपी को ओडिसा से किया गिरफ्तार*

सारंगढ़ । जिला पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा जिले के सभी थाना , चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित कियें है। इसी कड़ी में अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं श्रीमान् उपपुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में 14 मई 25 को मुखबीर की सुचना पर 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी में 04 वर्षों से फरार आरोपी को ओडिसा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किए है। प्रकरण 11 अगस्त 21 का है , जरिये मुखबिर की सूचना पर घटनास्थल ग्राम कंचनपुर बेरियर मेन रोड पर एक सफेद रंग के अपाचे मोटर सायकिल क्रमांक OD 15 K 5642 में आरोपी गणेसर बगरती पिता पुर्णचन्द्र बगरती उम्र 23 वर्ष साकिन ठेंगानाल थाना डोंगरीपाली जिला सोनपुर (ओडिसा) का उपरोक्त वाहन में सवार होकर 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बिकी हेतु तस्करी करते मिला था । मौके पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाकर चालानी कार्यवाही किया गया था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर उसे गांजा सप्लाई बिक्री करने वाले आरोपी की जानकारी एकत्र कर चैन जोड़ते हुए इण्ड टु इण्ड विवेचना कर मुखबिर की सूचना पर गांजा विक्रेता आरोपी अनिल त्रिपाठी पिता मिनकेतन त्रिपाठी उम्र 49 वर्ष साकिन ठेंगानाल थाना डुंगुरीपाली जिला सोनपुर (ओडिसा) हाल मुकाम गोबिन्दपाली बरगढ़, थाना टाऊन बरगढ़, जिला बरगढ़ (ओडिसा) को उसके सकुनत से पकड़ा गया है। प्रकरण में उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध सबुत पाये जाने से उसे 14 मई 25 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है । जिसे कल न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जायेगा।
उक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्र०आर० भुवनेश्वर पण्डा, टीकाराम पटेल ,आर खेमलाल चौहान,दिलीप शाह,साइबर सेल से ASI रामकुमार, और उनके टीम का योगदान रहा।


