BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

वनांचल की मांग जायज
सरकार पूरी करे आज  ~  युधिष्ठिर नायक

   
                               

         बलौदाबाजार जिला के अंतिम छोर कसडोल विकाश खंड में, वनांचल के नाम से प्रसिद्ध, बार नवापारा क्षेत्र, आज अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तरस रहा है, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने कहा कि, बार नवापारा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों द्वारा कई जायज मांग को सुशासन तिहार में आवेदन के माध्यम से रखा गया है, बिजली, सड़क, वन अधिकार पट्टा, तेंदूपत्ता की संग्रहण, आदि क्षेत्र की आवश्यक, मूलभूत मांग है, इन सभी मांगो को निश्चित तौर से सरकार को पूरी करनी पड़ेगी, कलेक्टर महोदय जी से मुलाकात कर, समस्या से अवगत कराया जा चुका है, जिलाधीश सरकार के एक महत्वपूर्ण अंग हैं, शासन प्रशासन के बीच ताल मेल जमाकर, निश्चय ही मांग पूरी की जा सकती है l
        इक्कीसवीं सदी के भारत में, बिजली, सड़क के लिए तरसना, वन में रहकर, वन अधिकार के लिए तरसना, वनोपज तेंदूपत्ता का स्वयं उपयोग ना कर, अपने आंखों के सामने, शहरी क्षेत्र के किनारे बसे आमजनों के द्वारा उपयोग किया जाना, क्षेत्र के लिए शर्म की बात है,
      यह वनांचल, ओ क्षेत्र है, जहां आदिवासी जन नायक, शहीद वीर नारायण सिंह जी, अंग्रेजों से लड़े और शहीद हो गए, यह वनांचल, ओ क्षेत्र है जहां परम पूज्य बाबा घासीदास जी हम सबको सत्य अहिंसा का मार्ग दिखाए, ऐसी पावन भूमि में, तपो भूमी में, वीर भूमी में आज, हम सब वनवासी, बिजली, सड़क, वन अधिकार के लिए तरस रहे हैं, ये हमारे लिए बहुत बड़ी विडम्बना है l
       सरकार से मेरा विनम्र अनुरोध है कि यदि सरकार सुशासन तिहार को,  जनता के, समस्या निवारण के लिए चला रही है तो, निश्चित ही हमारी समस्या पूरी होगी, और नहीं हुई तो सरकार  सुशासन तिहार का दिखावा कर रही है,
         आगे नायक जी ने कहा कि, बिजली, सड़क, वन अधिकार, आदि मूलभूत सुविधाओं के लिए हमारा वनांचल एक है, इसे हासिल करने के लिए हम सब लड़ाई लड़ेगे, और आवश्यकता पड़ी तो उग्र आंदोलन भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest