BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*नगर में जल्द होगा नजूल नामांतरण कार्य – मनोज*



सारंगढ़।  भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष मनोज जायसवाल व नगर के नेता गण ने सारंगढ़ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा व सांसद राधे श्याम राठिया के आगमन पर सारंगढ़ नगर के प्रमुख समस्या सारंगढ़ शहर क्षेत्र में नजूल नामांतरण पर लगभग आठ- दस सालों से लगी रोक को हटाने , जमीन खरीदी पर रजिस्ट्री इत्यादि समस्यों को लेकर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया था । जिस पर मंत्री, सांसद जी ने जल्द ही नजूल नामांतरण समस्यां से निराकरण की बात कही थी। नजूल नामांतरण संबंधित कार्य हेतु जिला पोर्टल sarangarh. bilaigarh.cg.gov.in में दावा आपत्ती सूचना (नजूल) का 14 मई को प्रकाशन कर दिया गया है। उक्त लिंक में सारंगढ़ नगर के मोहल्ला, नाम, खसरा नंबर इत्यादि संबंधी जानकारी दिया गया है और इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार दावा आपत्ती के लिए एक महीने का समय भी दिया गया है।  नगर वासियों से आग्रह है कि – नजूल नामांतरण का लाभ उठाएं , जानकारी के लिए राजस्व विभाग से मिले । नगर में नजूल नामांतरण कार्य प्रारंभ होने पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल व वरिष्ठ नेताओं ने राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा व सांसद राधेश्याम राठिया को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest