BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*मिनिमल एक्सेस सर्जरी  में डॉ आंचल चौधरी को मिला फैलोशिप*



सारंगढ़ । नगर के प्रतिष्ठित नागरिक , अशोका पब्लिक स्कूल के संचालक राजेश अग्रवाल की सुपुत्री डॉ . आंचल अग्रवाल को भारत सरकार के द्वारा एफएम एएस के फैलोशिप से नवाजा गया है । यह मिनिमल एक्सेस सर्जरी होता है, जिसमें बहुत ही छोटे छेद से जटिल सर्जरी  की जा सकती है। इससे मरीज जल्दी ठीक हो जाता है और उसे अस्पताल से कुछ ही दिनों में छुट्टी भी मिल जाती है । यह एक मेडिकल फेलोशिप प्रोग्राम है , जिसे लेप्रोस्कोपिक और अन्य मिनिमल मशीनरी में प्रशिक्षण देने वाले सहयोगी के लिए डिज़ाइन किया गया है । डॉ आंचल चौधरी ने बताया कि – यह फैलोशिप एमबीबीएस के बाद जनरल सर्जरी व स्त्री रोग विशेषज्ञ को प्रदान की जाती हैं । डॉ आंचल ने बताया कि – इस प्रकार की सर्जरी में अनुभव या अभ्यास की आवश्यकता होती है । इसके साथ ही डॉ आंचल ने IVF जिसे जन सामान्य में टेस्टट्यूब बेबी विज्ञान बोलते है, में भी फेलोशिप प्राप्त की है,KMC  मनिपाल AUR AIIMS रायपुर जैसे विश्व स्तरीय संस्थानों से प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त करने के पश्चात वर्तमान में डॉ आंचल रायपुर शहर में अपनी सेवाए दे रही है , विख्यात एमडी मेडिसिन डॉ. अनिमेष चौधरी की धर्मपत्नी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest