BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*मोना मॉडर्न सारंगढ़,सीबीएसई  बारहवीं में आयुष 96% एवं दसवीं में होमेश 96% के साथ टॉप*


सारंगढ़
सीबीएसई द्वारा हाल ही में कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए हैं। जिसमें मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल सारंगढ़ ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल के कक्षा दसवीं और बारहवीं सीबीएसई के स्टूडेंट्स ने नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए सफलता के परचम लहराए। इस वर्ष मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल सारंगढ़ का दसवीं सीबीएसई का परीक्षा परिणाम अप्रत्याशित रहा। इस वर्ष की खास उपलब्धि यह रही कि दसवीं में मोना स्कूल सारंगढ़ के छात्र ने जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाला की इस अभूतपूर्व सफलता के बारे में बताते हुए मोना मॉडर्न इंग्लिश मीडियम के फॉउंडर द्वय श्री रितेश केशरवानी एवं श्रीमती तोषी गुप्ता ने जानकारी दी कि इस वर्ष कक्षा दसवीं में होमेश जांगड़े 96% के साथ जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं कक्षा बारहवीं में 96% के साथ आयुष अग्रवाल स्कूल टॉपर रहे । दसवीं और बारहवीं में शाला के लगभग 60 स्टूडेंट्स ने 96 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर सफलता की नयी ऊंचाइयों  को प्राप्त किया है। वहीं दोनों कक्षाओं के लगभग 170 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ये वो मेधावी स्टूडेंट्स हैं जिन्होंने वर्ष के प्रारंभ से ही प्राचार्य श्री रितेश केशरवानी के मार्गदर्शन में एक विशेष योजना के तहत अपनी तैयारी प्रारम्भ कर दी थी। ज्ञात हो कि फाउंडर एवं प्रिंसिपल श्री रितेश केशरवानी द्वारा स्टूडेंट्स की परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत सारे नए नए स्ट्रैटजी चलाई जाती है जिससे स्टूडेंट्स कम तनाव के साथ परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। साथ ही पढ़ाई में औसत प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए अलग स्ट्रैटजी के तहत काम किया जाता है जिससे वो परीक्षा में सामान्य से अच्छा प्रदर्शन कर सकें।और केशरवानी सर के इस स्ट्रैटजी का परिणाम यह रहा कि इस वर्ष के दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणामों में इन स्टूडेंट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शाला परिवार और अपने माता पिता का नाम रोशन किया। *आयुष अग्रवाल 96% के साथ बारहवीं में टॉप किया* बारहवीं सीबीएसई में आयुष अग्रवाल  ने 96% अंकों के साथ शाला एवं तीनों संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दीप देवांगन 95%, प्राप्त कर द्वितीय तथा आनंद ओझा ने 94%  प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। *हिन्दी, इंग्लिश 100% रिज़ल्ट* बारहवीं सीबीएसई में इस साल की अभूतपूर्व उपलब्धि यह रही कि हिन्दी में 100% स्टूडेंट्स, इंग्लिश में 100% स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की। इस तरह बायोलॉजी टॉपर में प्रथम दीप देवांगन , द्वितीय तन्वी साहू और तृतीय वेदप्रकाश वर्मा रहे। मैथ्स टॉपर , प्रथम प्रज्ञा चंद्रा, द्वितीय पलक देवांगन , और तृतीय सुबोध देवांगन रहे। कॉमर्स टॉपर प्रथम आयुष अग्रवाल , द्वितीय आनंद ओझा और तृतीय निकिता पटेल रहे।  इनमें कॉमर्स के आयुष अग्रवाल ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर शाला को गौरवान्वित किया। कक्षा बारहवीं के अन्य टॉपर इस प्रकार रहे, आयुष अग्रवाल  96%, दीप देवांगन 95%,आनंद ओझा 94%,निकिता पटेल 90.40%,वेद प्रकाश वर्मा 90%,तन्वी साहू 90%, प्रज्ञा चंद्रा 87.4%, नाज जोल्हे 86%, वंशिका साहू 85%, सिद्धि अग्रवाल 84%, जयप्रकाश यादव 83.4%,मीनाक्षी खटकर 83.4% , नितीश पटेल 83% ,तन्मय सिंह ठाकुर 82.4%, अंजलि अग्रवाल 82%, जिया भारती 82%, आस्था शुक्ला 81,%  नवरत्न दीप जांगड़े 81%, दीपांजलि निराला 82.2%  ,वंदना नृसिंह 80.2, कीर्ति चंद्रा 80%, परमेश्वर साहू 80% भाव्या गोस्वामी 80% ,प्रिंस निराला 80%। *होमेश जांगड़े ने 96% के साथ दसवीं में किया जिले में टॉप* होमेश जांगड़े ने 96% अंक प्राप्त करते हुए ना केवल स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया बल्कि जिला में भी टॉप किया। दसवीं में जहाँ इस वर्ष 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 35 स्टूडेंट्स हैं वहीं  दसवीं में स्कूल का रिज़ल्ट 100% रहा। हिन्दी, इंग्लिश, मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 100% रिज़ल्ट के साथ छात्र छात्राओं ने शाला को गौरवान्वित किया। जिसमें होमेश ने 96% प्राप्त कर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता के नए आयाम प्रस्तुत किये। दसवीं सीबीएसई में शाला के अन्य होनहार इस प्रकार हैं, होमश जांगडे – 96% , शुभम चंद्रा 94%, प्राची देवांगन 91.20%, श्रुति साहू   91%, संस्कृति केशरवानी 90.40%, दिव्य केशरवानी 90.20%, प्रिंसी केशरवानी  90%, जयंत वर्मन  90%, आस्था चंद्रा  89%, हितेंद्र पटेल 88.40%, दृष्टि केशरवानी 88.20%, खनक जोशी  88%, खेमचंद्र साहू 87%, प्रिंसी पटेल 87%, पीयूष कुमार साहू  87%, भावेश पटेल 86.40%, नेहा साहू 86%, राजेंद्रसाहू 83.4%, इशिका साहू  83.2%, सार्थक शर्मा   83%, विपिन साहू 82.4%, मनीष कुमार चंद्रा 82.2%, श्रेया महेश 82.2%, तुशमा साहू 82%, रिया अजगल्ले 82%, तुषार साहू  81.4%, विकास जाट 81.2%, अनुराग सिंह खुराना 81%, अदिति चन्द्रा 80.6%, ज्योति रात्रे 80.4%, सुहानी स्वर्णकार 80.4%, मोह. सफकत अली 82.2%, आर्यन अग्रवाल 80%, धनश्याम चंद्रम 80%, वंश शर्मा 80%। दसवीं एवं बारहवीं सीबीएसई बोर्ड के इस अभूतपूर्व सफलता के लिए प्राचार्य रीतेश केशरवानी ने सभी स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए इस रिकार्डतोड़ सफलता का श्रेय स्कूल के सभी समर्पित शिक्षकों एवं होनहार मेहनती स्टूडेंट्स के साथ उनके माता पिता को दिया जिन्होंने हर कठिन   परिस्थितियों में स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest