*कल का सूरज पाकिस्तान नहीं देख पाएगा – अटल*

सारंगढ़ । जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज ने कहा कि -1998 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने अमेरिका के राष्ट्रपति से फोन मैं बात करते हुए कहे कि – क्लिंटन जी आप पाकिस्तान से युद्ध रोकने की बात कहते हैं आप पाकिस्तान को कह दो कि – वह कल का सूरज नहीं देख पाएगा , वास्तव में अटल भारत के नेता नहीं अपितु विश्व के नेता थे ।जिन्होंने ऐसी स्थितियों में भी अपनी अटलता को जाहिर कर दिए । ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब भारत मजबूत स्थिति में था तो फिर पीएम प्रधानमंत्री मोदी सीज फायर के लिए कैसे मान गयें ? जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज ने कहा कि – पहलगाम आतंकी हमले की जड़ जिस तरीके से पाकिस्तान से निकलकर आ रही थी , उससे पूरा देश गुस्से में था । भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक चलाकर आतंकवादियों के अड्डे नष्ट किया, उससे पूरा देश एक सुकून महसूस कर रहा था ।उसके बाद भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही थी, पाकिस्तान के हथियारों को हवा में नष्ट कर रही थी , भारतीय सेना मजबूत स्थिति में थी । पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा था । फिर अचानक सीज फायर की घोषणा हुई उससे देश के मन में कई सवाल उठे ? उस समय से अब तक देश के लोगों में कई सारे सवाल उमड़ रहे हैं , घुमड़ रहें । जब हमारी सेना को बढ़त थी , पाकिस्तान को झुकना और पीछे हटना चाहिए था ।पहलगाम के आतंकियों को हमें सौंपना चाहिए था , लेकिन भारत सरकार ने कहा कि – पाकिस्तान ने आकर हाथ जोड़ा तो हमने सीज फायर कर लिया भारत सरकार इस पर क्यों मान गई ? इस यक्ष प्रश्न का उत्तर भाजपा को देना होगा ।


