BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*विश्व हिंदू परिषद ने मटन मार्केट के खिलाफ सौंपा ज्ञापन*



सारंगढ़ । नगर के विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ संगठन की ओर से दिनांक 13 मई 2025 को  छग शासन का महापर्व सुशासन तिहार का आयोजन नगरीय निकाय द्वारा खेलभांटा मैदान में  समाधान शिविर के रूप में आयोजित हुई थी । जिसमें विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया , ज्ञापन में दैनिक सब्जी मार्केट के बीच में मटन , मुर्गा , मछली , आदि मार्केट के कारण पूरे सब्जी बाजार में बदबू , सड़न  फैल जाती है । जिसके चलते शाकाहारी सब्जी लेने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है । सब्जी बाजार के किनारे में बनी हुई 15 दुकानों में मांसाहारी दुकानों को स्थानांतरित करने हेतु आवेदन विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल , जिला मंत्री राकेश शुक्ला एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री विजय तिवारी एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर से मुख्य नपा अधिकारी राजेश पांडे के साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रखर चंद्राकर को ज्ञापन सौपें हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest