CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर अवैध शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

सरिया पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप बेसन, इंद्रजीत बाघ और नरसिंह राणा शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 15 लीटर और 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 3000 रुपये और 6000 रुपये है। इसके अलावा, एक पुरानी हीरो होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है।

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest