BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

बरमकेला कांग्रेस और एक-एक कार्यकर्ता हमेशा मजबूत दिखा है-ताराचंद



सारंगढ़ बरमकेला। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के कांग्रेस कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन में प्रथम बरमकेला आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सत्या निषाद और nsui अध्यक्ष दुर्गेश पटेल, बंटी साहू, महेश नायक, धर्मेंद्र चौहान, पवन नायक, पिंटू चौहान नोबेल पटेल कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक में पटाखे फोड़कर गगनचुंबी नारे लगाकर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सुभाष चौक में पंडित नेहरू जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया तत्पश्चात वे सीधे नवा पाली चौक पहुंचकर डॉ शक्राजित नायक जी की प्रतिमा में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माला अर्पण कर उन्हें नमन किया। उनके साथ पूर्व विधायक श्री पद्मा घनश्याम मनहर, सूरज तिवारी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, पुरुषोत्तम साहू, संजय दुबे, गोल्डी नायक जिला महामंत्री, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, रविंद्र नंदे राकेश पटेल नीतीश बंजारे कमल यादव राकेश जटवार तारकेश्वर गोलू और युवा कार्यकर्ताओं शामिल रहे।

कार्यक्रम स्थल अघरिया भवन पहुंचते ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद पटेल, सत्यभामा मनोहर नायक नगर पंचायत अध्यक्ष, ओमप्रकाश पिंटू चौहान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, महेश डेहरी और कांग्रेस के नेताओं ने जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन का पुष्प हार पहनाकर अभिवादन किया और कार्यक्रम स्थल मंच में पहुंचे।

मंच में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी और कृष्ण भगवान की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, पूर्व विधायक पद्मा मरहर प्रकाश नायक और अतिथियों ने उक्त प्रतिमा में पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित की।

मंच में जिलाध्यक्ष एवं अतिथियों का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प हार पहनाकर स्वागत अभिवादन किया। मंच को कांग्रेस के प्रखर वक्ता ताराचंद पटेल ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का अभिवादन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने परिचय सम्मेलन के माध्यम से कहां की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हम सब के मार्गदर्शक रहे स्व डॉ शक्राजित नायक जी को मेरा नमन है। बरमकेला कांग्रेस और एक-एक कार्यकर्ता हमेशा मजबूत दिखा है उन्हें पक्ष और विपक्ष दोनों का फर्क नहीं पड़ता और जहां शहीद नंद कु पटेल और डॉ शक्राजित नायक जैसे नेताओं से घरेलू रूप से जुड़े कार्यकर्ताओं हो वहां के संगठन का ढांचा ही बहुत मजबूत रहता है। बरमकेला के कार्यकर्ताओं को विधायक उत्तरी जांगड़े, पूर्व विधायक पद्मा मनहर, पूर्व विधायक भैया प्रकाश नायक और मंच में बैठे हमारे वरिष्ठ नेताओं का आपको हमेशा सानिध्य रहा है कम उम्र में आपके बीच बतौर अध्यक्ष खड़ा हूं और प्रदेश कांग्रेस ने यह एक बड़ी जवाबदारी दी है प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी ने एक विश्वास जताया है और बिना आपके यह जवाबदारी पूरी नहीं हो सकती। आपका साथ आपका मार्गदर्शन आपकी उपस्थिति और सही सलाह जिला कांग्रेस को और भी मजबूत कर देगी, अब एक नए सिरे से नए उत्साह और उमंग के साथ बूथ स्तर तक नई कार्यशाली के साथ कार्य करना होगा। मेरी मनसा मंच में बैठे और मंच के सामने बैठे सभी नेताओं को साथ लेकर चलने की है और कार्यक्रम भी सभी नेताओं के अनुमति और सलाह के बाद ही तय हो रहे हैं। आने वाला समय हमारा है विपक्ष की भूमिका के साथ भाजपा की वादा खिलाफी को जनता के बीच रखना और कांग्रेस के लिए एक मजबूत कार्यकर्ता तैयार करना हम सब की जवाबदारी होगी। राहुल गांधी जी के संदेशों को बयां करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब संगठन में नया स्वरूप नई कार्यशैली नजर आएगी। आज हम विपक्ष में हैं हमें हर मोर्चे में हर स्तर पर विपक्ष की भूमिका के साथ जनता की आवाज बनना है। कांग्रेस संगठन के दिशा निर्देशों को अनुशासन में रहकर मानना होगा, प्रत्येक कार्यकर्ताओं को ब्लॉक और जिला कांग्रेस की बैठकों में निरंतर शामिल होना होगा, सभी प्रकोष्ठ विभाग संगठन में काम करने वाले इच्छुक और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को पद दिया जाएगा और इसका चयन कांग्रेस के वरिष्ठ जन मिलकर करेंगे। आप सबका यह स्वागत अभिनंदन और अपार प्रेम मेरे लिए सदैव स्मरणीय रहेगा किसी को भी कोई भी कार्यकर्ताओं को कोई समस्या हो तो मुझे सीधे फोन करके सही बातों से अवगत कराए।

उक्त अवसर पर विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि बरमकेला की कार्यकर्ताओं ने हमेशा संगठन को मजबूती दी है जनपद अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष बनाया और आगे भी आपसे ही उम्मीद है।

विधायक पद्मा मनहर ने कहा बरमकेला कांग्रेस एक मजबूत गढ़ है यहां के कार्यकर्ता हर परिस्थिति में संघर्ष करते हैं आप जब भी जहां भी जैसे भी याद करेंगे हम सब आपके साथ हैं l

पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का परिचय कराते हुए उनके सक्रियता को बयां किया और कहा कि विपक्ष में हमें एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया और जिला अध्यक्ष तथा संगठन में अनुशासन के साथ एक जूट होकर कार्य करने की सलाह दी।

पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने संगठन की मजबूती की बात कही और तारा देवांगन जिला अध्यक्ष के साथ संगठन को मजबूत बनाने पर विचार रखा।

प्रखर वक्ता गोल्डी नायक ने शायराना अंदाज में कार्यकर्ताओं में जोश ए जुनून पैदा की और और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिना डर के काम करने की बात कही।

कन्हैया सारथी और महेश डेहरी ने बरमकेला कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ताओं को एकता के सूत्र में पिरोया तो ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद पटेल ने संगठन की कार्यशैली और कार्यकर्ताओं की मजबूती को बयां किया। अंतिम में पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक नायक ने कार्यक्रम में अतिथियों कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं तथा मीडिया का आभार प्रदर्शन किया तो मंच का सफल संचालन डॉक्टर गोपाल प्रसाद बाघे जिला प्रवक्ता ने किया।

मंच में विशेष रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी गंगा प्रसाद चौधरी, गणपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि, पुरुषोत्तम साहू, संजय दुबे, नायक जी, विनोद भारद्वाज जिपं सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसी सेवादल से रामनाथ सिदार नपा उपाध्यक्ष,
शुभम वाजपेई युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अभिषेक शर्मा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, विभाग के जिलाध्यक्ष गण डॉ दिलीप कुमार अनंत अनुसूचित जाति, शाहजहां खान अल्पसंख्यक, पुष्प राज बरिहा अनुसूचित जनजाती विभाग के अध्यक्ष आसीन रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी जनपद सदस्य सरपंच पाषर्द और कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मीडिया के द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष की प्रेस वार्ता की गई। उक्त कांग्रेस कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेसियों में एक नई उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

इस अवसर पर मनोहर नायक, अरुण शर्मा, ठाकुर राम पटेल, संपत पटेल, गढ़पति पाणी, विशिकेशन चौहान, किरण पटेल, गोपीनाथ पटेल, ललित नायक, सम्पत बरिहा, युवराज चौधरी, सकुन्तला श्रीवास, डिलेश्वर पटेल, सालिकराम नायक, गरिमा नोबेल पटेल, हेमलता मनोज पटेल, उर्मिला प्रेम लाल सिदार, कोलामणी सिदार, राजेश चौहान, धर्मेंद्र चौहान, सत्या निसाद सुशील नायक, दुर्गेश पटेल, विनायक पटेल, नवीन इजारदार, मनोरंजन भोई, हेमशंकर नायक, पवित्रों बरिहा, संजय चौधरी, रमेश पटेल, मनीराम पटेल, बसंत चौधरी, प्रमोद नायक, रविशकर चौहान, बसंत पटेल, भोजराम पटेल, मदन सिदार, राजू चौधरी, गुरुचरण प्रधान, मनोहर गुप्ता, पुरुषोत्तम सिदार, बाबूलाल सिदार, राजेश पटेल, उध्दव रात्रे, अविनाश साहू, बबन भारती,,जयराम चौहान, भूपेंद्र साहू, जनक पटेल, शिव प्रसाद साहू, माधव चौहान, शकर निषाद, प्रकाश चौहान व सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest