BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*लायंस गोल्ड के अध्यक्ष बने लां. कैजार हुसैन*



सारंगढ़ । लायंस क्लब गोल्ड की नई कार्यकारिणी हेतु बैठक संपन्न हुई । जिसमें सर्वसम्मति से 25/26 हेतु अध्यक्ष लायन कैज़ार हुसैन, सचिव लायन प्रमोद सक्सेना व कोषाध्यक्ष लायन कासिम मोहम्मद को चुना गया। क्लब के सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी l लायन नंदकिशोर गोयल ने सभी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। उक्त मीटिंग में लायन नंदकिशोर गोयल, लायन हैदर अली, लायन राजेंद्र यादव, लायन केज़ार हुसैन, लायन कासिम मोह. लायन अशोक उपाध्याय व लायन प्रमोद सक्सेना आदि सम्मिलित थे।  उक्त बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत से अपने विचार प्रकट करते हुए यह तय किया कि – इस वर्ष विशेष कर स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष कार्य करना है एवं एक रक्तदान शिविर का आयोजन करना है। गर्मी को देखते हुए सारंगढ़ बस स्टैंड में एक प्याऊ की स्थापना की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest