CHHATTISGARHnewsबीजापुर
बीजापुर नक्सल हमला: 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद, ऑपरेशन से लौटते समय हुआ आईईडी ब्लास्ट

छत्तीसगढ़ बीजापुर नक्सल हमले में 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए हैं। यह हमला कुटूरू के बेदरी के पास अम्बेली नाला पर हुआ था, जहां जवान ऑपरेशन से लौट रहे थे

इस हमले में शहीद हुए जवान दंतेवाड़ा के डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के थे। नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें जवान शहीद हो गए
अतिरिक्त फोर्स को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। यह हमला छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुआ है




