BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*सरसीवां शराब भट्ठी में चाकूबाजी युवक गंभीर रूप से घायल*

सरसींवा । सरसीवां स्थित शराब भट्ठी परिसर में कोदवा निवासी यशंवत रत्नाकर नामक युवक पर 10 से 15 अज्ञात व्यक्तियों ने एक साथ लात , घुसों और धारदार हथियार से हमला कर दियें । हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद युवक लहूलुहान हालत में सरसीवां थाना पहुंचा । पुलिस ने तुरंत घायल को नजदीकी स्वा. केंद्र भेंजा, जहां प्राथ. उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, सरसीवां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की शिनाख्त और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है ।



