*सिटी पुलिस ने चोरी के 5 प्रकरण का किया खुलासा*

सारंगढ़ । जिला पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अ.पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा चोरी की घटना पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली कामिल हक के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली के पुलिस स्टाफ के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों मे चोरी किये गए आरोपियों क़ो पकड़ने मे सफलता प्राप्त हुई कि – 12 अप्रैल 25 क़ो साराडीह निवासी हेम सागर सदावर्ती के दुकान से नगदी रकम व राजश्री, पान बाहर, सिगरेट व अन्य वस्तु, 14 अप्रैल 25 क़ो बासीनबहरा गांव से निवासी विजय कुमार मनहर के घर से नगदी रकम व सोना चांदी के जेवरात, 21 अप्रैल 25 क़ो अमित किराना दुकान से नगदी रकम व राजश्री गुटखा । 08 मई 25 क़ो बासिन बहरा मे मुकेश कर्ष के किराना दुकान से नगदी रकम व राजश्री, विमल व अन्य सामान तथा उसी दिन बासिनबहरा निवासी मनोज साहू के किराना दुकान से नगदी रकम व एक मोबाइल फ़ोन की चोरी की गई थी ।
जिसमे उक्त चोरी के आरोपी क़ो पकड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एवं मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर चोरी करने वाले चोरी के आरोपी रमेश यादव, दिनेश यादव व अशोक पुरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया और उनके कब्जे से चोरी किए गए नगदी रकम, सोने के जेवरात , राजश्री, विमल गुटका, एक सायक़ल,चिल्हर पैसे जुमला करीबन 132560 रूपये को जप्त किया गया । उक्त आरोपियों द्वारा अपराध कबूल करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया प्रकरण में एक अन्य आरोपी मनोहर यादव फरार हैं । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, उप निरी. अमृत भार्गव, कैलाश जांगड़े, महेंद्र मार्को, गजानंद पटेल, सुरेंद्र पटेल, भुवनेश्वर चंद्र, सुरेश आनंद, दिलीप तेंदुए व थाना स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।


