BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*गोमर्डा में हाथियो की दस्तक से क्षेत्रवासी परेशान*



सालर । गोमर्डा अभ्यारण्य में पिछले कुछ दिनों से हाथियों के प्रवेश से अभ्यारण्य के अंदर आने वाले गांव के निवासी परेशान है 25 से 30 हाथियों का दल एक साथ पूरे अभ्यारण्य में भ्रमण कर रहा है जिससे कई लोगों के खेतों में पकी हुई फसल बर्बाद हो रही है । ग्राम सरायपाली, गांधराचूआ, में कई एकड़ के फसलों को नुकसान हाथी पहुंचा चुकी है साथ अभ्यारण्य के अंदर रहने वाले गांव रामटेक, दमदरहा, टमटोरा, कलगी डिपा, घठोरा, खम्हारपाली, लुढ़का , नवापाली, सरिया दरहा, भालूकोना,  के लोग भी दहशत में जीवन जी रहे है क्योंकि पिछले कई माह से हाथी यही रुके हुए है। जिला सारंगढ़ के कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर वनमंडलाधिकारी के द्वारा आम नागरिकों को वन के भीतर प्रवेश नहीं करने की अपील की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest