BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*रात्रि कालीन सफाई अभियान आरंभ*



सारंगढ़ । जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर  सफाई कर्मचारी अपने कार्यों में रात्रि कालीन सफाई कार्य में जुट गयें है । उसी कड़ी में मुख्य नपालिका अधिकारी राजेश पांडे के द्वारा नगर के अति व्यस्तम मार्ग में सफाई अभियान प्रारंभ करवाया गया है । सीएमओ राजेश पांडे ने बताया कि – सफाई कर्मचारी दिन में नालियों में फंसे पत्ते, प्लास्टिक , गंदगी और अन्य रूकावटों को निकाल रहे हैं । इस कार्य में सफाई विभाग प्रमुख अपने चार सफाई कामगारों के साथ नालियों की सफाई और नगर के अति व्यस्तम मार्ग में रात्रि को सफाई कर रहे हैं । सफाई प्रभारी ने बताया कि – मेरे पास ट्रैक्टर में चार सफाई कामगार है और वही नालियों की सफाई करने के लिए भी चार सफाई  कामगार है । जिससे सफाई कामगारों की कमी होने के चलते नगर की सफाई पूरी तरह से कर पाने में मेरी टीम कभी कभी असमर्थ हो जाती  है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest