BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*नपा अतिक्रमण हटाने में युद्ध स्तर पर जुड़ी*



सारंगढ़ । संवेदनशील जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर एसडीएम प्रखर चंद्राकर , एडीएम अनिकेत साहू के साथ ही साथ नगर के गणमान्य प्रतिष्ठित नागरिक और नेताओं की उपस्थिति में जनपद सभागार में बैठक आयोजित किया। बैठक को बीते 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे । इधर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश पांडे अपने टीम के साथ प्रशासन के सहयोग से बेजा कब्जा हटाओ अभियान का श्री गणेश कर दियें । नगर में शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ़ जबर्जस्त कार्यवाही देखने को मिला । जहां एक के बाद एक अतिक्रमण की गई कब्जे में जेसीबी चलाकर कब्जा मुक्त किया गया । जिसको लेकर नगर में हड़कंप मचा हुआ है । सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक नगर के पुराना हटरी इलाके के अलावा शहर में अवैध कब्जा हटाने का मुहिम अनवरत जारी रहेगा । लिहाजा देखना है कि – अब नगरीय प्रशासन किन किन क्षेत्रों में अतिक्रमण को हटाने का कार्य कर रही है यह देखना लाजमी होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest