BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

छत्तीसगढ़ में सुशासन नही भाजपा की कुशाशन सरकार चल रही है….. देवांगन



सारंगढ/ छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार प्रदेश भर में सुशासन मना कर ढ़िढोरा पीट रही है। प्रदेश के जनता परेशान हैं।जिला  कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने बताया कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है। तब से छत्तीसगढ़ के जनताओ को भारी परेशानी  हो रही हैं। आय दिन कर्मचारियों अपने हक अधिकार के लिए धरने में बैठ रहे हैं। जनता अपने कामो के लिए दफ्तर के चक्कर काटने पर मजबूर हैं।प्रदेश अपराध गढ़ बन चुका है। गर्मी माह चल रही है और जनता में पानी के लिए  हाहाकार मचा हुआ है। नलजल योजना के तहत सभी घर मे पानी पहुंचाने की वादा कंहा गया। जिला अध्यक्ष देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने के लिए बड़े बड़े वादा किये थे। हर महिला को महतारी वंदना के तहत प्रति माह एक हजार देने की बात कागजो पर सीमित हो गई । विधवा, बूढा माताओ के साथ क्यो धोका हुआ ,प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने, सरकार शराब बंदी करने की अपेक्षा शराब दुकाने और बढ़ा रहे हैं। प्रदेश के जनता के साथ अन्याय हो रही है फिर भाजपा सरकार कैसे सुशासन मना रही है। यह सुशासन नही बल्कि प्रदेश में भाजपा सरकार की कुशाशन चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest