*गर्मी में खड़े पुलिस जवानो को जिलाध्यक्ष ने छतरी भेंट की*

सारंगढ़ । जिकांकमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने भीषण गर्मी में यातायात एवं सुरक्षा कार्य में लगे पुलिस जवानों को छतरी भेंट कर उनका सम्मान किया । नगर के बस स्टैण्ड चौक पुलिस सहायता केंद्र के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था एवं सुरक्षा ड्यूटी करते पुलिस के जवान सम्मेलाल सोनवानी , यादव जी से संवाद कर उन्हें धूप से बचाव के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने छाता भेंट कर उनकी मेहनत को नमन कर उनका उत्साह वर्धन किया । जिकांध्यक्ष ताराचंद देवांगन द्वारा समाज सेवा और पुलिस जवानों की मेहनत को प्रोत्साहित करने की दिशा में सकारात्मक पहल है। उक्त अवसर पर प्रकां प्रतिनिधि सूरज तिवारी रामनाथ सिदार नपा उपाध्यक्ष , विनोद भारद्वाज जिपं सदस्य, गोल्डी नायक, पत्रकार योगेश कुर्रे, टार्जन महेश, मुकेश, तारकेश्वर टांडेल, विकास कोसले विशेष रूप से शामिल रहे और पुलिस जवानों का हौसला अफजाई किया।


