BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*मोना माडर्न स्कूल बरमकेला को मिली कामयाबी*



सारंगढ़ । छग माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परिणाम  घोषित किया गया। टापटेन की जारी सूची में  सारंगढ़ जिला के किसी विद्यार्थी को स्थान नही मिला है महज 1 नंबर से टापटेन की सूची मे स्थान बनाने से चूके सुरेन्द्र डनसेना ने 97. 50 फीसदी अंको के साथ 10 वी में जिले मे पहला स्थान प्राप्त किया वही श्रीजी अग्रवाल ने 92.60 फीसदी अंको के साथ कक्षा 12वी में जिले मे पहला स्थान प्राप्त कर बरमकेला अंचल का नाम पूरे जिले मे रोशन किया। दोनो ही मेधावी छात्र-छात्रा मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के विद्यार्थी है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले मे 10वी और 12वी दोनो मे मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के विद्यार्थियो द्वारा स्थान जमाये जाने से बरमकेला अंचल में हर्ष का माहौल है। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है । जिसमे जिले के बरमकेला मे स्थापित स्कूल मोना माडर्न स्कूल ने कक्षा 10 वी और कक्षा 12 वी में दोनो मे पहले स्थान पर कब्जा जमा कर अपना लोहा मनवाया ।

टापटेन से महज 1 नंबर से चूके सुरेन्द्र मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के मेधावी छात्र सुरेन्द्र डनसेना इस वर्ष कक्षा 10वी की बोर्ड परीक्षा में सम्मलित हुए है। उसे कुल 600 में 585 नंबर प्राप्त हुए। जबकि प्रदेश के टापटेन की सूची 586 में खत्म हुई। अर्थात महज 1 नंबर से सुरेन्द्र डनसेना टापटेन मे अपना स्थान बनाने तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नाम रोशन करने से चूक गये। सुरेन्द्र डनसेना ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले मे पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वही कक्षा 12वी मे कामर्स संकाय की श्रीजी अग्रवाल ने 92.60% प्रतिशत अंको के साथ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। दो साल पहले कक्षा 10वी में श्रीजी अग्रवाल टापटेन में महज 1 अंक से चुक गई थी। इस बार भी उनको कक्षा 12वी के टापटेन मे स्थान नही मिला किन्तु जिला में पहले स्थान पर रहकर बरमकेला अंचल का नाम रोशन करने मे श्रीजी सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest