BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*नगर में चार स्थलो पर प्याऊ घर*



बिलाईगढ़ । नगर पंचायत बिलाईगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए चार सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ घर की व्यवस्था किया गया है। प्राप्त समाचार के अनुसार क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी एवं समय की नजाकत को देखते हुए नपं बिलाईगढ़ के द्वारा नगर के चार सार्वजनिक स्थलो में प्याऊ घर खोला गया है । इनमें से बस स्टैंड, सम्लाई मंदिर परिसर ,गार्डन के पास एवं अटल परिसर के पास लोगो को शीतल  पेय जल हेतु प्याऊ घर का श्री गणेश किया गया है । नगर पंचायत के इस अनूठे पहल को लेकर लोगों में उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है तथा नगर पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारीयो के इस सार्वजनिक कार्य को लेकर सराहना किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest