BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*पुलिस ने शराब तस्कर को भेजा जेल*



सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा जिला में अवैध शराब, गांजा ,जुआ सट्टा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने  हेतु लगातार कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे के दिशा निर्देश  एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी स. उपनिरीक्षक विजय गोपाल के द्वारा अपने हमराह स्टॉफ प्रआ.  भीम सेन सिदार, प्रआ मिरीराम खुंटे एवं आरक्षक जगजीवन खूंटे व बिहारी लाल साहू के सहयोग से आरोपी लखपति पटेल पिता शुक्लम पटेल उम्र 40 वर्ष निवास बिरकोल थाना सरायपाली जिला महासमुंद  छग़ को 07 मई 25 को ग्राम पठारीपाली के भैंसा बुढ़ा तालाब रोड के पास प्लास्टिक पालीथीन में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमती 4 हजार रुपए बिक्री हेतु मोसा प्लेटिना क्र . CG 06G5239 में बिक्री हेतु परिवहन करते पकडे  विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest