BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*सुशासन तिहार अंतिम सोपान में सामग्रियां वितरित – बर्मन*



सारंगढ़ । कॉलेज परिसर, ग्रापं बांसउरली जपं  बिलाईगढ़ में सुशासन तिहार – 2025 के तीसरे एवं अंतिम चरण में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। उक्त आयोजित शिविर का शुभारंभ जपं के अध्यक्ष जय शंकर साहू, जिपं सभापति श्री युवराज शरण सिंह, श्रीमती सुशीला साइ, श्रीमती भगवंतीन कुंजटराम पटेल, जिपं सदस्य डॉ. दिनेशलाल जोगड़े, अन्य जनपद सदस्यों, डॉ. वर्षा बंसल एसडीएम , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जपं बिलाईगढ़, तहसीलदार बिलाईगढ़ एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिती में किया गया।
उक्त शिविर में समस्त विभागों के द्वारा सुशासन तिहार में आये आवेदनों का निराकरण (मांग/शिकायत) को हितग्राहियों, आम जन मानस तथा जन प्रतिनिधियों के समक्ष जिला ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयों द्वारा जानकारी दिया गया । उक्त शिविर में शामिल कुल 12 ग्रापं में 230 2306 आवेदन (मांग/शिकायत) के प्राप्त हुवे थे, जिसका समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक निराकरण किया गया ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत वर्मन ने बताया कि – उक्त आवेदनों में सर्वाधिक मांग प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के (976), मनरेगा के (232), रवा आरत मिशन (341), निर्माण के (402), पेंशन के (43) तथा राशनकार्ड के (68) आये । इस शिविर में शामिल हुये इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि –  जल संरक्षण व संवर्धन हेतु जन प्रतिनिधियों एवं आम जनसमूहों को जल के संरक्षण के विषय में जागरूक किया। विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से जैसे वृक्षारोपण के कार्य, रैनवाटर हार्वेस्टिंग के कार्य से प्रोत्साहित किया गया। अंत में सभी जनप्रतिनिधियों तथा जन मानस को जल संरक्षण हेतु सामुहिक रूप से शपथ दिलाया गया । अतिरिक्त कार्यक्रम में शामिल हुये 12 ग्रापंचायतों के अंतर्गत विभागों द्वारा विभिन्न आमाबी एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया । महिला एवं बाल विकास द्वारा गोदभराई उत्सव कार्यक्रम के तहत 2 बच्चों को तथा अन्नप्रासन 3 बच्चों को कराया गया, समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 हित ग्राही को श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया, राशनकार्ड 1 हितग्राहियों को, जॉबकार्ड वितरण 05 हितग्राहियों को, आयुष्मान कार्ड 02 हित ग्राहियों को, कृषि विभाग द्वारा किठनाशक दवाई 11 हितग्राहियों को, श्रम विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को तथा प्रधानमंत्री आवास 10 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest