BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*रतन शर्मा ने उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को दी बधाई*

बरमकेला । चैंबर अध्यक्ष रतन शर्मा ने छग मा. शिक्षा मण्डल द्वारा जारी कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड के नतीजों में सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । रतन शर्मा ने कहा है कि – विद्यार्थियों ने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है, जो उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि – वे भविष्य में इसी तरह निरन्तर आगे बढ़ते रहें और अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करें। विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके गुरूजनों और माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है, मैं इसके लिए उन्हें भी बधाई देता हूं।


