*सिंदूर के बदले ऑपरेशन सिंदूर – ममता सिंह*

सारंगढ़ । देश के आन – बान – शान से कोई बड़ा नहीं होता । ना भाषा, ना जातिय ना हीं धर्म भारतीय सेना ने पूरे देश को गर्व से भर दिया । मोदी ने पाकिस्तान को पीने के पानी और उनका खाना दोनों बंद कर दिया ।ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया , स्ट्राइक रात 1:00 से प्रारंभ होकर 1:25 तक होती रहे । 25 मिनट में 24 मिसाइल दागे गए , 21 आतंकी कैंप ध्वस्त कर दिए । आपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकी मिट्टी में ही मिल गए। भारत की सेना के इस जवाबी हमले के समाने देश वासी नतमस्तक है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना आतंकवाद को सफाया करने को प्रतिबद्ध है। जपं अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह ने कहा कि – ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की शौर्य और पराक्रम का अद्भुत प्रमाण है कि – 25 मिनट के दौरान नौ स्थानों पर एक साथ अटैक किया गया और आतंकवाद के आका मसूद अजहर के ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चला गया । जिसमें मसूद अजहर के खानदान से 10 लोग मारे गए उनके साथियों की संख्या लेकर टोटल 90 लोगों की मौत हुई । जिसमें विशेष भूमिका कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की एक – एक खबर देश के माताओं के साथ साझा की है ।


