भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए अटैक को लेकर भाजपा नेताओं ने सारंगढ़ में मनाया जश्न

सारंगढ़ बिलाईगढ़। भारत माता चौक में विगत दिनों पहलगाम में हुए घटना के विरोध में कल रात भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेवा द्वारा पाकिस्तान पर किए गए अटैक को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जमकर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और देश की सेना के नौजवानों की हौसला अफजाई करते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद वंदे मातरम भारत माता की जय के गगनचुंबी नारे लगाए। उक्त अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा किया ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति और हमारे देश के सैनिकों का दम देख ले पाकिस्तान। पहलगाम की घटना की पूरी देश निंदा कर रही है उसे घटना के विरोध में ऑपरेशन सिंदूर उसका जवाब है।
उक्त अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, संजय भूषण पांडे जिला पंचायत अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केसरवानी, भूवन मिश्रा, दुर्गा सिंह ठाकुर, अजेश अग्रवाल, मनोज जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष, समीर सिंह ठाकुर, हरिनाथ खूंटे, प्रकाश अग्रवाल जय बानी, अनुपमा केसरवानी, राजा गुप्ता, मयूरेश केसरवानी, विकास थवाईत, सूरज गुप्ता, राहुल केसरवानी, भविष्य नामदेव, आरियन, दिलीप साहू, सुजीत खूंटे, कृष्ण महिलाने,
अक्षत आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।


