BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सरिया तहसील और नगर पंचायत का किया आकस्मिक निरीक्षण*



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 मई 2025/ सुशासन तिहार के तहत बरमकेला क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुकापारा के समाधान शिविर में शामिल होने के बाद कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सरिया के नगर पंचायत और तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसके साथ साथ कलेक्टर ने निर्माणाधीन सरिया के तहसील कार्यालय का भी अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम प्रखर चंद्राकर, बरमकेला जनपद सीईओ अजय पटेल, तहसीलदार कोमल साहू, सीएमओ देव पटेल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest