BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*केंद्रीयकृत प्राप में बुटीपारा के बच्चों ने मारी बाजी*



सारंगढ़ । बुटीपारा अंतर्गत सभी संचालित शास. अशा. विद्यालयों का परिणाम जारी हुआ । उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में लाने के लिए यहां के नवाचारी संस्था प्रमुख प्रियंका गोस्वामी के कुशल नेतृत्व में इस बार 2025 में भी परचम लहराया है ।
उन्होंने बताया कि – समस्त स्टाफ शिक्षकों के कड़ी मेहनत और बच्चों की अथक प्रयास से यह मुक़ाम हासिल हो पाया है । दर्ज विद्यार्थी कक्षा पांचवीं में 10 में से 10 सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए। जिस में दो बच्चों का A+ ग्रेड एवम बाकी आठ बच्चों का A ग्रेड प्राप्त हुआ है । संकुल केंद्र बुटीपारा में मयंक यादव पिता धनसाय यादव ने 92.50 प्रतिशत विद्यालय में  टॉप वन में रहे ऐसे कक्षा स्तर से विद्यार्थी सारिका यादव 91.50 प्रतिशत लाकर द्वितीय स्थान में रहे ,तृतीय स्थान पर दो विद्यार्थी प्रेम माली 89.50 प्रतिशत से (तृतीय स्थान) एवम शिवम देवांगन 89.50 प्रतिशत से तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार के साथ अपने माता पिता गांव का नाम रोशन किये हैं विद्यालय में सभी शिक्षकों के द्वारा नवाचारी पद्धति से अध्यापन कराते है सभी बच्चों ने सभी विषयों में अच्छे  अंक अर्जित किए  उन्होंने सभी बच्चों को आगे और अच्छी मेहनत कर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए
विद्यालय के एसएमसी के अध्यक्ष निराकार मालाकार एवं सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तथा संकुल केंद्र बुटीपारा के संकुल प्राचार्य सुदीप्त प्रधान  ,सीएसी ज्योति प्रकाश खेस एवं वार्ड नंबर 14 पार्षद श्रीमती सरिता गोपाल ने बच्चो को बधाई देकर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
विद्यालय के शिक्षक चन्द्रकांति स्वर्णकार, रेखा यादव एवं सभी पालकों ने बच्चों को एवं सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किये हैं । जो लक्ष्य लेकर चलते हैं वही आसमान में सितारे बनकर चमकते हैं ।
सरकारी स्कूलों ने सदा मिसाल कायम की है और आगे भी करते रहेंगे इन्हीं शुभकामनाओं के साथ सभी प्रिय विद्यार्थियों को पूरे शालेय परिवार की तरफ से ढेर सारी बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest