*आज होगी मधुसूदन बानी के अतिक्रमित भूमि की जांच*

सारंगढ़ । नया तालाब पार में मकान के पीछे रिक्त भूमि को नियम विरूद्ध अस्थायी लीज पर आबंटन को निरस्त करने की मांग प्रार्थी धीरज कहार वार्ड क्र. 15 रेंजरपारा सारंगढ़ का आवेदन दिनांक 30 अप्रैल 25 विषयांतर्गत लेख्य है कि – संदर्भित शिकायतकर्ता धीरज कहार निवासी रेंजरपारा सारंगढ़ के द्वारा नया तालाब पार में मकान के पीछे रिक्त भूमि को नियम विरूद्ध अस्थायी लीज पर आबंटन को निरस्त करने के संबंध में शिकायत किया गया है। प्राप्त शिकायत अनुसार मौका निरीक्षण किया जाना है। 05 मई 25 को प्रातः 11 बजे मौका स्थल पर उपस्थित रहे ताकि निरीक्षण प्रतिवेदन तैयार किया जा सकें । उप अभियंता न.पा.प. सारंगढ़, श्री प्रीतम देवांगन स.रा.नि. सारंगढ़ को आदेशित किया जाता है कि – नियत तिथि एवं समय में उपस्थित होकर मौका निरीक्षण करते हुए पंचनामा सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। धीरज कहार वार्ड क्र. 15है रेंजरपारा सारंगढ़ की ओर सूचनार्थ कर आदेशित किया जाता है कि – नियत तिथि एवं समय में मौका पर उपस्थित होवें ।


