BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*सुशासन तिहार  70 आवेदकों हेतु लर्निंग लाइसेंस शिविर संपन्न*



सारंगढ़ । सूराज तिहार को सफल बनाने के लिए जहां प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश किए । उनके निर्देश पर विभिन्न विभागों द्वारा लोक जनकल्याणकारी शिविर, अभियान आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के संवेदनशील कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णव के निर्देश सुशासन तिहार में 70 आवेदन ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित प्राप्त हुए जिन आवेदनों के निराकरण करने हेतु जिला परिवहन विभाग को आवेशित किया गया था जिसके द्वारा सारंगढ़ के कल्याणी परिवहन सुविधा केन्द्र बनियापारा सारंगढ़ में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से तीनों ब्लॉक के आवेदक सहित अन्य इच्छुक नागरिक भी शिविर में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest