BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*स्वास्थ्य और आयुष केंद्र भेड़वन का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया आकस्मिक निरीक्षण*



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 मई 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने साराडीह बैराज पर भ्रमण के दौरान समीपस्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भेड़वन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां इलाज के लिए आए बुजुर्ग एवं अन्य नागरिकों से तबियत के बारे में और हॉस्पिटल के इलाज के संबंध में हालचाल जाना। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से नाम पता बीमारी के बारे में पूछताछ किया। साथ ही प्रसव कक्ष और नवीन भवन का अवलोकन किया। कलेक्टर ने नवीन भवन के निर्माण एजेंसी के बारे में ग्रामीण मेडिकल ऑफिसर चंद्र कुमार पटेल से जानकारी लिए। कलेक्टर ने पीएचसी के नजदीक आयुष के आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र के दवा भंडार, पंचकर्म
आदि कक्षों का निरीक्षण किया। कलेक्टर को आयुष स्टाफ ने जानकारी दी कि पंचकर्म के लिए लोग आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest