*कंप्यूटर शिक्षा प्रवेश हेतु प्रवेश दुबे की अनूठी पहल*

भटगांव । शिक्षा जीवन का सार है वर्तमान में तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें रहें हैं। इसी तारतम्य में बच्चों के तकनीकी शिक्षा की महत्ता को समझते हुए भटगांव नपं के पूर्व उपाध्यक्ष व पार्षद प्रवेश दुबे ने अनोखी पहल प्रारंभ की । बच्चें गर्मी छुट्टी के दिनों में इधर-उधर घुमकर समय व्यतीत करते हैं और शिक्षा से 2 माह के लिए पूरी तरह से वंचित हो जातें हैं । जिसे देखते प्रवेश दुबे ने सिया कंप्यूटर को निः शुल्क 2 माह तक कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए प्रेरित किये एवं अनुशंसा कियें । बच्चों में उत्साह देखने तो वही इस कार्य के लिए प्रवेश दुबे शहर में प्रशंसा का विषय बने हुए है । जनप्रतिनिधि यदि बच्चों के शिक्षा पर फोकस या सहयोग करें तो हमारा नगर शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा में भी सर्वोच्च शिखर पर अपना परचम लहराने में पीछे नहीं रहेगा । सिया कंप्यूटर के डायरेक्टर अरुण बेल्हा से इस संबंध में चर्चा पर बताया कि – जहां बच्चों की शिक्षा एवं विकास की बातें आती है तो वहां हमारी यह संस्था बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। यह विचार प्रवेश दुबे के संसर्ग में आने से जागृत हुआ और ऐसी अनोखी पहल करने के लिए सिया कंप्यूटर हमेशा तत्पर रहेगी। संवाददाता से इस संबंध में खुशी जाहिर करते हुए पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक 2 माह निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा का प्रचार प्रसार करने की बात कही ताकि – गरीब जरुरत मंद बच्चों को यह शिक्षा निःशुल्क मिल सके।


