BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*शिक्षक पद से सेवानिवृत होते हैं, सेवा के दायित्वों से नहीं – डीईओ पटेल*

सारंगढ़ । शिक्षक अपनी कुशल कार्यक्षमता, उत्कृष्ट योगदान के कारण समाज और राष्ट्र के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहा है । एक शिक्षक अपने शिक्षकीय पद से सेवानिवृत होता है, परंतु सेवा के दायित्वों से कभी भी मुक्त नहीं होता । इनके मार्ग दर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी । एक शिक्षक अपने में अंतर्निहित ज्ञान , कला , कौशल के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वह अपने ज्ञान से बच्चों के जीवन को आलोकित करने के साथ उन्हें जीवन में सुचिता, समय बद्धता, अनुशासन,और नैतिकता की शिक्षा देता हैं। उक्त बातें जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने शा.हास्कूल. बटाऊपाली में पदस्थ व्याख्याता हरिहर पटेल के अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में बोल रहे थे ।


