BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*महुआ शराब 17 लीटर के साथ आरोपी पकड़ाया*



सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा जिला में अवैध शराब, गांजा तस्करों, जुआ सट्टा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने  हेतु लगातार कार्यवाही करने के सक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे के दिशा निर्देश, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती स्नेहिल साहू सारंगढ  के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक विजय गोपाल ने हमराह स्टॉफ प्रधान आरक्षक भीमसेन सिदार, प्रआ मिरीराम खुंटे एवं आर, जगजीवन खूंटे व बिहारी लाल साहू के सहयोग से आरोपी हृदय राम चौहान पिता साधुराम चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी छिचपानी चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छग़ को 30 अप्रैल 25 को छिचपानी जंगल के पास प्लास्टिक पालीथीन में 17 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमती 3400 रुपए बिक्री हेतु ले जाते पकड़ कर विधिवत कार्य वाही कर गिरफ्तार कर (न्यायिक रिमांड) जेल भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest