*मजदूर दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर संपन्न*

सारंगढ़ । प्रधान न्यायाधीश अध्यक्ष जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ जितेंद्र कुमार जैन के आदेश पर 1 में 25 अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर नया कलेक्टर भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमारी राधिका सैनी अध्यक्ष तालुका विधि सेवा समिति सारंगढ़ एवं अमित राठौर अपर जिला व सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पाक्सो एक्ट)सारंगढ़ के द्वारा 1 में 25 को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों की सुरक्षा, मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है, न्यून तम मजदूरी अधिनियम 1948 ,बंधुआ मजदूरी प्रणाली अधिनियम 1976 , सामाजिक सुरक्षा का अधिकार एवं संगठन का अधिकार, के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया साथ ही मजदूरों को नशा न करने एवं नशा से दूर रहने, तथा शासन की योजनाओं में जैसे श्रम कार्ड,लेबर कार्ड बनवाने का सलाह दिया उक्त कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति सारंगढ़ से पैरालिगल वॉलिंटियर नारद प्रसाद श्रीवास थाना कोसिर , पैरालिगल वॉलिंटियर प्रभात डहरिया थाना डोगरीपाली का विषेश सहयोग रहा था।


