BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

थाना सारंगढ़ क्षेत्र अंतर्गत दीगर राज्यों से आए व्यक्तियों एवं संदिग्धों की सघन चेकिंग की गई ।

किरायदारो की तस्दीकी कराने हेतु मकान मालिकों को दिए गए निर्देश ।



      सारंगढ़ बिलाईगढ़। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय , अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा थाना सारंगढ़ अंतर्गत अवैध रूप से रह रहे लोगों की चेकिंग हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा टीम तैयार कर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले लोगों की सघन जांच की गई जिसमें कमला नगर, चौहानपारा के पठार में रहने वाले लोगो, मुसाफिर, फेरी वालों को उनका आधार कार्ड लेकर चेक किया गया तथा उनका फिंगरप्रिंट भी लिया गया और किराए पर दिए गए मकान मालिकों को भी हिदायत दिया गया कि बाहर से आए लोगों को किराए पर मकान देते समय थाना द्वारा प्रदाय किए गए प्रोफार्मा  को भरकर थाना में जमा करें ताकि उक्त किराएदारों की थाना स्तर पर तस्दीक की जा सके और थाना क्षेत्र अंतर्गत कोई  अप्रिय घटना घटित न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest