कांग्रेस वो मीरा बाई चौक था ये प्रमाणित करें, शहर वासियों को बार-बार झूठ बोलकर दिग्भ्रमित किया जा रहा- विक्रांत सिंह

खैरागढ़. कांग्रेस वो मीरा बाई चौक था ये प्रमाणित करें, शहर वासियों को बार-बार झूठ बोलकर दिग्भ्रमित किया जा रहा है , उक्त बातें जिला पंचायत केसीजी उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने मंगलवार 29 अप्रैल को भाजपा द्वारा जिला कार्यालय पिपरिया में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. इस दौरान जिला पंचायत केसीजी उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने प्रेसवार्ता में अपने संबोधन की शुरुआत में सर्वप्रथम कश्मीर के पहलगाम हमले में शहीद हुए 26 नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात कहा कि कांग्रेस के साथियों द्वारा पिछले 15 दिनों से मीरा चौक का मामला उठाया जा रहा है क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है और वो जिस मीरा बाई चौक की बात कर रहे वो मूर्ति मीरा बाई की है ही नहीं. विक्रांत ने कांग्रेसियों को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि जनता को धोखा देना उनका चरित्र है और जिस मीरा बाई की मूर्ति की वो बात कर रहे है वो मूर्ति मीरा बाई की थी ये कांग्रेसी प्रमाणित करके पहले दिखाएं. उन्होंने कहा कि लगातार जब कोई झूठ को परोसा जाता है तो लोगों को लगने लगता है कि शायद ये सच हो जबकि ये सरासर झूठ है. विक्रांत ने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी सकारात्मक कार्य पर विश्वास रखती है और हमारा एकमात्र उद्देश्य है सबका विकास करना. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जिस खूबसूरती से नगर को संवारा था उसे बर्बाद करने का कार्य कांग्रेस ने अपने 7 वर्ष के नपा कार्यकाल में किया है और कुछ कतिपयी कांग्रेसी मीरा बाई जी की बात कर रहें वो बहुत बड़ा झूठ है क्योंकि ये शहर संगीत नगरी के रुप में प्रसिद्ध है और जब मैं 2009 में नगर पंचायत खैरागढ़ का अध्यक्ष था तब मैंने शहर को संवारने जन सहयोग की बात की थी और उसी दौरान मैंने विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर से बात की और मैंने नगर के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से उनसे वो मूर्ति मांगी जिसे कुछ कांग्रेसी मीरा बाई की बता रहें है. श्री सिंह ने प्रेसवार्ता में इस दौरान उस चौक की सन 2009 की वो तस्वीर भी दिखाई और कहा कि नगर का स्वरूप बदलने हमने निरन्तर बेहतर प्रयास किया है वही उन्होंने बताया कि हम लोगों ने राजस्थानी कला को लेकर एक मूर्ति 2010 में बनवाई और 2010 से लेकर 2022 तक वो मूर्ति अटल उद्यान में रखी रही जिसके बाद 2022 में तत्कालीन सीएमओ ने उस स्ट्रक्चर में उस रखी हुई मूर्ति को वहां लगवा दिया जिसके बाद कुछ लोगों ने कहा कि ये मूर्ति तो मीरा बाई जैसी लग रही और तब से ऐसा कहा जाने लगा. विक्रांत ने कहा कि मीरा बाई चौक का ढिंढोरा पीटने वाले कांग्रेसी एक फोटो भी दिखा दे कि उन्होंने कभी वहां पूजा अर्चना की हो या फूल चढ़ाया हो. उन्होंने कहा कि 17 मार्च 2025 को 38 प्रस्ताव वाला एजेंडा पीआईसी में लाया गया था जिसमें से चौथे बिंदु में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर अटल परिसर एवं उनकी प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी इसका विरोध कर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का भी अपमान कर रहें है. विक्रांत ने कहा कि खैरागढ़ में राजनीतिक सौहाद्र को बिगाड़ने का काम कतिपयी कांग्रेसी कर रहे हैं और भाजपा को गूंगा बहरा कह रहे है वही कांग्रेसियों के आरोप कि इस चौक में हरे भरे वृक्ष काटे गये है के जवाब में उन्होंने प्रेसवार्ता में कुछ तस्वीर दिखाकर कहा कि एक भी वृक्ष की फोटो आपको इसमें दिख रही है क्या? विक्रांत ने कहा कि इस तस्वीर से साबित होता है कि कांग्रेसी झूठ बोल रहें और हरे-भरे पेड़ काटने का आरोप तो सरासर झूठा आरोप है. इस दौरान उन्होंने पूर्व में बने लालपुर एनीकेट, गौरव पथ और उस चौक की फोटो भी दिखाई जिसमें कोई मूर्ति स्थापित ही नहीं थी वही विक्रांत ने कहा कि अपने 7 साल नपा कार्यकाल में कांग्रेस ने नगर को संवारने के बजाय बर्बाद ही कर दिया.
कांग्रेसियों ने तो संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का भी अपमान किया, उनका सही सम्मान भी हमने किया- विक्रांत सिंह
इस दौरान केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों ने तो संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का भी अपमान किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा कांग्रेस शासनकाल में 5 वर्ष तक एक भवन के बंद कमरे में रखी थी जिसे कांग्रेसी सम्मानपूर्वक कहीं लगवा नहीं पाएं थे पर हमने उनकी प्रतिमा लगवाई और उनका सही सम्मान भी किया.
जल आवर्धन योजना में कांग्रेस ने घोटाला किया
इस दौरान प्रेसवार्ता में भाजपा नेता विक्रांत ने कहा कि कांग्रेस ने जल आवर्धन योजना का डीपीआर बदलकर उस 32 करोड़ के काम में भी भ्रष्टाचार किया है और इस तरह इस महत्वाकांक्षी योजना में भी कांग्रेस ने बड़ा घोटाला किया है. उन्होंने कहा कि मिशन संडे अभियान कुछ कतिपयी कांग्रेसी चला रहे है पर 7 वर्ष तक खुद उनकी पार्टी के नपा अध्यक्ष रहते हुये भी आप दूरबीन लेकर भी देखेंगे तो कोई बड़ा काम कांग्रेसी नहीं करें और उन्हें मिशन संडे अभियान खैरागढ़ के बजाय छुईखदान और गंडई में चलाना चाहिये क्योंकि खैरागढ़ में इसकी जरूरत ही नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां हमारी अध्यक्ष और पार्षद हमेशा जनता के कार्यों के लिये उपलब्ध रहते है.
अब हमारा नारा है कि कांग्रेस ने जो बिगाड़ा है उसे हम संवारेंगे
विक्रांत ने भाजपा के नारे, हमने बनाया है और हम ही संवारेंगे का ज़िक्र करते हुए कहा कि अब हमारा नारा है कि कांग्रेस ने जो बिगाड़ा है उसे हम बेहतर तरीके से संवारेंगे. अंत में उन्होंने पुनः कहा कि कांग्रेस वो मीरा बाई चौक था ये प्रमाणित करें क्योंकि शहर वासियों को बार-बार झूठ बोलकर दिग्भ्रमित किया जा रहा है और शहर के सौहाद्र को खराब करने का काम कांग्रेसी कर रहें है और कतिपयी कांग्रेसी शहर वासियों को झूठ बोलकर एक नेरेटिव सेट कर रहें जो कि बिल्कुल गलत है.
मीरा बाई चौक बोलकर कांग्रेसी नगर वासियों को दिग्भ्रमित कर रहे- घम्मन साहू
इस दौरान प्रेसवार्ता में जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि घम्मन साहू ने कहा कि मीरा बाई चौक बोलकर कांग्रेसी नगर वासियों को उस स्थल के बारे में दिग्भ्रमित कर रहे है. उन्होंने कहा कि बिना कुछ सही जानकारी के कुछ कांग्रेसियों द्वारा पूरे नगर में झूठ बोला जा रहा है जबकि नगर पालिका खैरागढ़ में 7 साल कांग्रेस का कब्ज़ा और 5 साल कांग्रेस की प्रदेश में सरकार रहते हुये भी खैरागढ़ में कोई भी बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ.
हम खैरागढ़ को फिर से संवारने का काम कर रहे है तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है- घम्मन
घम्मन ने कहा कि ये चौक में लगी मूर्ति मीरा बाई की नहीं थी और प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद इस स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा लगाने का निर्णय नपा की पीआईसी बैठक में हुआ था क्योंकि अब हमारी भाजपा सरकार आते ही हम खैरागढ़ को फिर से संवारने का काम कर रहे है तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है और नगर वासियों को लगातार दिग्भ्रमित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेसी लगातार झूठ बोल रहे है पर उनकी बातें सरासर झूठी है.
ये रहें मौजूद
भाजपा की प्रेसवार्ता में जिला पंचायत केसीजी उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंदकुमार चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता तीरथ चंदेल, विकेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, नपा सभापति रूपेंद्र रजक, नपा सभापति देवीन कमलेश कोठले, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि नंदकुमार चंद्राकर, पुष्पा सिंदूर, रेखा गुप्ता, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, पार्षद अजय जैन, पार्षद मोनिका रजक, पार्षद दिलीप राजपूत, परमानंद साहू, प्रकाश सिंह, आलोक श्रीवास, आशीष सिंह, पांडादाह मंडल भाजपा अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, महेश गिरी, राजेश देवांगन, जिला भाजपा मंत्री शशांक ताम्रकार, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी, पूर्व पार्षद कृष्णा वर्मा, अनीश सिंह दादू व यतीश साहू उपस्थित थे.


