BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण पहली प्राथमिकता – डॉ संजय*



सारंगढ़ । केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम छोर में रहने वाले नागरिकों को उपलब्ध कराने वाले सारथी, संवेदन शील कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत वर्मन को बताएं कि  – स्वच्छ भारत अभियान 2014 में आरंभ हुआ था । जिसका मुख्य लक्ष्य भारत को स्वच्छ और खुले में शौच से मुक्त बनाना है । इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में शौचालय निर्माण को प्राथमिकता दी गई । जिपं मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन ने कलेक्टर साहब को बताएं कि – शौचालय का आवेदन सुशासन तिहाडर में 259 आए थे । जिसमें सारंगढ़ से 15 , बरमकेला 91 , बिलाईगढ़ 153 योग 259 सुशासन तिहार में शौचालय के आवेदन प्राप्त हुए । डॉ संजय ने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शौचालय के आवेदन पर तत्काल कार्य वाही करते हुए जाँच करवायें गया जांच में सही आने पर शौचालय की स्वीकृति प्रदान कलेक्टर डॉ संजय कनौजे द्वारा किया गया । इस विषय पर डॉ संजय कन्नौज ने बताया कि – शौचालय का हमारे समाज में महत्वपूर्ण योगदान है । जहां एक तरफ स्वास्थ्य सुधार होता है तो दूसरे तरफ महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बरकरार रहती है । लोगों में स्वच्छता की आदतें विकसित होती है । पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में रुझान आता है । इस योजना को ग्रामीण विकास की धुरी कहा जा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest