सांसद राधेश्याम राठिया से युवा मोर्चा सारंगढ़ ने फिर से उठाया रेल लाइन का मुद्दा
रायपुर-सारंगढ़-झारसुगड़ा पूर्व से प्रस्तावित है

सारंगढ़ । आजादी के कई वर्ष बीत गये लेकिन लेकिन रेल की सुविधा के लिए सारंगढ़ जिले एवं आसपास के लोगो को आस लगाए बैठे हैं। रायपुर – सारंगढ़ – झारसुगड़ा रेल लाइन उक्त मांग कई बार उठाया जा चूका है पूर्व में हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जो यंहा के सांसद थे तब से रेल लाइन का मांग उठाया गया पूर्व में सारंगढ़ से एक प्रतिनिधि मंडल गठन कर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी रेल का मुद्दा दिल्ली जाकर उठाया गया था।
बहोत ही आवश्यक और पुरानी है रेल लाइन की मांग – युवा मोर्चा सारंगढ़
युवा मोर्चा जिला सारंगढ़ द्वारा सांसद राधेश्याम राठिया को बताया गया की रेल लाइन का मांग पुरे जिले वासीयों का पुराना मांग है जो की पूर्व प्रस्तावित है। इस मांग को उपेक्षित रखने के कारण जिले वासी यों में केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की गयी है। उक्त प्रस्तावित रेल परियोजना और अतिशीघ्र ध्यान देकर कार्य शुरू कराया जाये।
उक्त विषय को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला महामंत्री अजय गोपाल, वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे, पवन देवांगन, जय बानी, पूर्व पार्षद राजेश जायसवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री राजा गुप्ता, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ओमकार मल्होत्रा, पूर्व जिला सह संयोजक भाजपा ईटी सेल गुलशन सुमन, युवा नेता आशुतोष गोस्वामी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विंशु शर्मा कोसीर मंडल युवा मोर्चा महामंत्री डोरीलाल के द्वारा प्रमुखता से सांसद राधेश्याम राठिया से की गयी।


