राशन कार्ड मिलते ही चेहरे पर आई मुस्कान

सारंगढ़ । सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का हो रहा त्वरित निराकरण सुशासन तिहार के माध्यम से समाधान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार 2025 आम जनमानस के लिए राहत और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है इस अभियान के अंतर्गत अब सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नव पदस्थ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन पर सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन पर निराकरण इस का लाभ लोगों तक पहुंचा सुशासन तिहार के माध्यम से समाधान खुद चलकर द्वार पर पहुंच रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 13 मुस्कान बेगम एवं हेमलता सिदार वार्ड क्रमांक 11 कमला नगर द्वारा राशन कार्ड नहीं बना था जिसे छग शासन द्वारा सुशासन तिहार में नया राशन कार्ड बनाने आवेदन दिया गया। नगर पालिका सारंगढ़ द्वारा सुशासन त्यौहार के माध्यम से मिले आवेदन त्वरित निराकरण करते हुए घर तक राशन कार्ड भेजा गया । जिसमें दोनों हितग्राही गदगद हो गए और छग सरकार की इस सुशासन तिहार का प्रशंसा करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया। हेमलता सिदार एवं मुस्कान बेगम ने कहा कि यह पहली बार महसूस हुआ कि – साय सरकार की योजनाएं वास्तव में हमारे दरवाजे तक पहुंची है।


