BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*बरमकेला शराब भट्टी के पास एक युवक की मौत*



सारंगढ़ । जिले के बरमकेला के मुख्य चौराहे के समीप राईसमिल के पास दर्दनाक सड़क ओवर स्पीड ट्रक की चपेट में आने से करनपाली निवासी युवक की मौत से हो गई जिससे शहरवासी आक्रोशित और भयभीत हैँ। गुस्साये नगरवासियों ने सुभाष चौक पर चक्काजाम कर अपनी नाराजगी दर्ज करायी है। शासन प्रशासन को ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की जरूरत, बरमकेला में बायपास रोड की मांग है की गई। पुलिस मौका स्थल पर तत्काल पहुंच गई । त्वरित कार्रवाई कर मर्ग कायमी में जुट गयी है। सड़क पर स्थित शराब भट्टी अनहोनी घटना को निमंत्रण दे रहा है ।बरमकेला से सरिया रोड जहाँ शराब भट्ठी है वहां सभ्य महिलाए राह गुजरने से भी डरने लगी हैँ । सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन और शराब के नशे मे तेज़ वाहन चलाते मदिरा प्रेमी खुद के साथ निर्दोषों के जान  ले यमराज साबित हो रहे हैँ  । जिस पर प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेनी चाहिए अन्यथा बरमकेला मे ऐसी घटना आये दिन घटित होने की आशंका से इंकार नही किया जा सकता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest